भारी मात्रा में Explosive के साथ सेना का जवान गिरफ्तार

बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक बड़ी घटना होने से बच गया। मामला बेगूसराय की है जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुछ अवैध सामान लेकर कहीं जाने वाला है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। बताया जाता है कि युवक सेना में जवान है।

गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर का राज किशोर कुमार के रूप में की गई। मामले की सूचना के बाद एसपी मनीष खुद थाना पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कुछ अवैध सामान लेकर कहीं जाने वाला है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस लोहियानगर ओवर ब्रिज के ऊपर और नीचे भारी पुलिस बल तैनात कर दी। युवक को देखते ही पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से पुलिस को 75 डेटोनेटर एक्सप्लोसिव और 90 एक्सप्लोसिव बरामद किया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी पूछताछ में जुट गए हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इतनी मात्रा में विस्फोटक कहां से आया और युवक लेकर कहां जा रहा था। एसपी ने बताया कि युवक सेना का जवान है। सेना के अधिकारियों से भी संपर्क कर मामले की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Supaul Police ने जब्त किया भारी मात्रा में शराब

Explosive Explosive Explosive

Explosive

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...