मंच पर भगवन परशुराम का किरदार निभाते वक़्त कलाकार की मौत

Garhwa : कलाकार की मौत  – 10 सालों से रामलीला में भगवान परशुराम की भूमिका निभाने वाले

विनोद प्रजापति की अभिनय करने के दौरान ही मौत हो गयी।

पहले तो मंच में मौजूद साथी कलाकारों को लगा कि यह अभिनय का हिस्सा है

लेकिन जब आवाज लगाने के बाद भी वह मंच पर बेसुध पड़े तो रामलीला के दौरान मंच का पर्दा लगा दिया गया।

मंच पर मौत रामलीला देख रहे दर्शकों को भी यह आभास नहीं हुआ कि उनकी मौत हो गयी। अब इस घटना का एक

वीडियो आया है जिसमें उनको अभिनय करते और मंच पर गिरते देखा जा सकता है। घटना झारखंड के गढ़वा जिले के

डंडई प्रखंड क्षेत्र का है। मृतक का नाम विनोद प्रजापति (40 वर्ष) है।

घटना के बाद रामलीला के आयोजन को बंद कर दिया गया। त्योहार के मौके पर हर साल रामलीला में निभाई अपनी

भूमिका के लिए इलाके में उनकी अलग पहचान होती थी।

अभिनय का शौक था तो 10 सालों से इसी मंच पर अपने शौक को जिंदा रख रहे थे।

मंच पर भगवन परशुराम का किरदार निभाते वक़्त कलाकार की मौत

विनोद प्रजापति व्यवसाई थे ट्रांसपोर्ट का छोटा सा कारोबार था जिससे परिवार का पेट पालते थे।

रामलीला के पहले ही दिन देर रात करीब ढाई बजे यह हादसा हो गया। रामलीला धनुष यज्ञ से शुरू किया गया

था। धनुष भंग होने के बाद विनोद प्रजापति परशुराम के वेश-भूषा में मंच पर क्रोधित होकर पहुंचे और धनुष

भंग कराने का कारण पूछते हुए अंतिम शब्द बोले की धनुष किसने तोड़ा है जल्दी बताओ, उसके बाद मंच

पर ही अचेत गिर गए। मंच पर मौजूद दूसरे कलाकार इसे अभिनय का हिस्सा मानकर नाटक आगे बढ़ा रहा

थे जब वह नही उठे तो रामलीला के दूसरे कलाकारों के द्वारा उठाया गया।

विनोद प्रजापति को तुरंत वहां से डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

विनोद प्रजापति की इलाके में अलग पहचान थी वह कारोबार के साथ-साथ समाज सेवा में भी आगे रहते थे।

झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के सक्रिय सदस्य थे।

विनोद प्रजापति अपने पीछे 9 साल का बेटा और 13 और 15 साल की एक बच्ची पीछे छोड़ गये।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...