झारखंड विधानसभा में Arup Chatterjee ने उठाया अल्पसंख्यक स्कूलों में सुविधाएं नहीं मिलने का मुद्दा, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब…

Jharkhand:झारखंड विधानसभा में लंबे अवकाश के बाद बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की समस्या का मुद्दा उठा रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक Arup Chatterjee ने राज्य में संचालित अल्पसंख्यक विद्यालयों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का मुद्दा उठाया।

Arup Chatterjee ने सरकार से पूछा सवाल

Arup Chatterjee ने सरकार से सवाल किया कि जिन अल्पसंख्यक विद्यालयों में छात्रों को शिक्षा दी जा रही है, वहां पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्यपुस्तक, कॉपी और मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब दिया

अरुप चटर्जी के इस सवाल पर सरकार के तरफ से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब दिया। मंत्री सुदिव्य ने कहा कि संबंधित विद्यालयों को अभी तक सरकारी स्कूल का दर्जा प्राप्त नहीं है, इसलिए उन्हें सीधे तौर पर इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में प्रयास करेगी, ताकि उन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी उचित और सही सरकारी सहायता मिल सके।

वहीं माले विधायक चंद्रदेव महतों ने वर्ष 2024 विश्व लेजर रन पेंटाथलोंन चैंपियनशिप अन्नू कुमारी ने कास्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया लिया लेकिन उनको सम्मान राशि नहीं मिला है जिससे वो आर्थिक संकट से जूझ रही है।

इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने अभी विभाग से जवाब नहीं आने की बात कही गई इसी चलते सत्र में जवाब उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img