Advertisment

हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं अरविंद केजरीवाल, कल्पना सोरेन से फोन पर हुई बात

रांची. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से फोन पर बातचीत हुई। इसकी जानकारी कल्पना सोरेन ने खुद सोशल मीडिया पर दी। साथ ही उन्होंने सीएम केजरीवाल को धन्यवाद भी दिया।

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से फ़ोन पर बातचीत हुई। अरविंद जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखण्डी योद्धा हेमन्त जी और झामुमो परिवार के साथ हैं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है। झारखण्ड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है। केंद्र सरकार और बीजेपी के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है। जय जोहार! जय झारखण्ड! कल्पना मुर्मू सोरेन’

इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘कल्पना जी, हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है। किस तरह वे बीजेपी के जुल्मों का सामना कर रहे हैं। आज अगर वो बीजेपी के साथ चले जाते तो उन्हें जेल ना होती। लेकिन उन्होंने सच्चाई का पथ नहीं छोड़ा। उन्हें सलाम!

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...