दरभंगा के अरविंद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बनकर मिथिला का नाम किया रोशन

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के एक लड़के ने फिर साबित किया है कि यदि कुछ ठान लिया जाए तो मेहनत से पाया जा सकता है। स्विटजरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की कि दरभंगा के अरविंद अचल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के डेवलपमेंट अंपायर पैनल में नामांकित हो गए हैं। जो पहला बिहार के अंपायर हैं। जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय मैच और आईसीसी की प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग कर पाएंगे।

Goal 7 22Scope News

आधिकारिक तौर पर एक ICC अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर हो गया हूं – अरविंद अचल

दरभंगा जिला के मनीगाछी अंतर्गत मकरंदा गांव निवासी अरविंद अचल ने इस मौके पर खुशी जताते हुए अपने फेसबुक पर लिखा है कि जब सपने सच हो जाते हैं। अब आधिकारिक तौर पर एक आईसीसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर हो गया हूं। अब आने वाले दिन अंतर्राष्ट्रीय मैच होंगे जो स्विट्ज़रलैंड एंव एस्तोनिया बीच खेला जाएगा। उसमें हम अंपायर की भूमिका में नजर आएंगे। यह उपलब्धि मेरे एक बहुत ही प्यारे दोस्त अविनाश चंद्रा से मिलना था। मेरे गृह जिला के है। जो संयोगवश श्रृंखला के दौरान आधिकारिक स्कोरर की भूमिका में थे यह छोटी सी दुनिया है।

अरविंद अचल ICC अंतर्राष्ट्रीय अंपायर बनने वाले पहले बिहार के लाल बन गए हैं

अरविंद अचल आईसीसी अंतर्राष्ट्रीय अंपायर बनने वाले पहले बिहार के लाल बन गए हैं। इनका करियर शुरू से ही आसान नहीं था। स्विट्ज़रलैंड देश में क्रिकेट को लोग उतना तब्जो नहीं देते हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र था जिसमें बहुत कम लोग कदम रखना चाहते हैं। अरविंद की यात्रा बेहद प्रेरणादायक और दिलचस्प है। जिसमें उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अचल का क्रिकेट से जुड़ाव किसी खिलाड़ी या कोच के रूप में नहीं, बल्कि एक अंपायर के रूप में रहा है। वहीं अरविंद अचल के पिता टुनटुन झा ने बताया कि हम लोगों के काफी गौरवान्वित करने वाला क्षण है। वैसे अरविंद को शुरू से ही क्रिकेट से रूचि थी और 25 साल का तपस्या आखिरकार रंग लाया। अंतराष्ट्रीय पैनल का अंपायर बन गया पूरा गांव पूरा मिथिलांचल को गर्व हो रहा है।

यह भी देखें :

अरविंद हाल ही में टालिन में स्विट्जरलैंड व एस्टोनिया के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं

वहीं जानकारी के अनुसार, अरविंद हाल ही में एस्टोनिया की राजधानी टालिन में स्विट्जरलैंड और एस्टोनिया के बीच खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। वे बिहार में जन्मे पहले अंतरराष्ट्रीय अंपायर बने हैं। अरविंद स्विट्जरलैंड में कार्यरत हैं और क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि के कारण उन्होंने आईसीसी से संबद्ध अंपायरिंग की योग्यताएं हासिल कीं। उनकी इस उपलब्धि पर मिथिला और बिहार गौरवान्वित है।

Darbhanga Cricket 1 22Scope News

यह भी पढ़े : CM ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...