मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्काउट गाइड के बच्चों ने निकाला प्रभात फेरी

फारबिसगंज : मतदाता जागरूकता अभियान –  बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, जिला अररिया के तत्वाधान में फारबिसगंज अनुमंडल स्काउट गाइड के द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर एक मतदाता जागरूकता अभियान स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्लस टू ली अकादमी, फारबिसगंज से एक मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी आज निकाली गई। जिसे ली अकादमी, फारबिसगंज के प्रधानाध्यापक सह उपाध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड, अररिया तेज बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में बच्चों के द्वारा वृद्धि, युवाओं, महिला और दिव्यांगों से अपने मतदान का प्रयोग करने का आह्वान किया गया।

GOAL Logo page 0001 7 22Scope News

मतदाता जागरूकता अभियान –

बच्चों ने प्रभात फेरी के दौरान ‘लोकतंत्र की पहचान मतदाता और मतदान’, ‘देश तरक्की तभी करेगा हर वोटर जब वोट करेगा’, ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ और ‘चाहे नर हो या नारी मतदान है सब की जिम्मेदारी’ आदि नारों से वोटरों को जागरूक किया। वहीं उपाध्यक्ष ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक भारत की सबसे बड़ी मजबूती मतदान है। मतदान का प्रयोग करके ही एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को अपने मत का प्रयोग करने का आग्रह किया।

वाइल्ड वादी 14 22Scope News

वहीं जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया सह सभापति भारत स्काउट और गाइड, अररिया संजय कुमार के निर्देशानुसार स्काउट गाइड के द्वारा 26 अप्रैल 2024 को कन्या मध्य विद्यालय, गोढ़ीयारे से स्काउट मास्टर मो शाहिद आलम के नेतृत्व में जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं 29 अप्रैल 2024 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, करबला धत्ता से राष्ट्रपति स्काउट अमन राय के नेतृत्व में जागरूकता प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी ली अकेडमी, फारबिसगंज से प्रारंभ होकर धर्मशाला चौक, सदर रोड, स्टेशन चौक, फैंसी मार्केट और गोधना ठाकुरबारी होते हुए भारत स्काउट और गाइड के अनुमंडल मुख्यालय खेल मैदान, फारबिसगंज में संपन्न हुई।

मतदाता जागरूकता अभियान

यह भी पढ़े : भारी मात्रा में नगद रुपए व जेवरात के साथ एक गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...