Advertisement
Advertisement

Asia Cup U19 2025 Final: IND को हराकर PAK बना नया चैंपियन, सभी भारतीय खिलाड़ी फ्लॉप

Asia Cup U19 2025 Final: खेले गए एशिया कप अंडर19 2025 (Asia Cup U19 2025) के फाइनल मुकाबले में भारत को पाक टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा है. मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा. भारतीय अंडर19 टीम पाक के सामने टिक ना सकी. खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. यह फैसला भारत के खिलाफ चला गया. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने भारत के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा था. जिस लक्ष्य का पीछा टीम इंडिया ना कर सकी और टीम सभी विकेट 156 रनों पर ही गिर गए. इसके साथ ही पाकिस्तान ने खेले गए खिताबी मुकाबले को 191 रनों से अपने नाम कर लिया. साथ ही पाकिस्तान  एशिया कप अंडर19 2025 का नया चैंपियन बन गया.

Asia Cup U19 2025 Final: PAK के तरफ से चमके समीर मिन्हास

खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के तरफ से समीर मिन्हास ने कमाल की पारी खेली. मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी करते हुए समीर मिन्हास ने 172 रन बनाए. समीर मिन्हास ने बल्लेबाजी के दौरान 113 गेंदों में 17 चौके और 9 छक्के की बदौलत 172 रन बनाए. 122 रन उन्होंने केवल चौके छक्के से बनाए हैं. वहीं पाक के युवा स्टार बल्लेबाज अहमद हुसैन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 72 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए. भारत को खिताब जीतने के लिए अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में खिताबी मैच में सबसे बड़ा रन चेज करना होगा. पाकिस्तान से अंडर-19 एशिया कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है.

Ranchi News: ODR पहुंची अभिनेत्री शिवानी शर्मा, झारखंड की प्रतिभाओं की खुलकर की सराहना

Asia Cup U19 2025 Final: वैभव-आयुष समेत सभी भारतीय खिलाड़ी फ्लॉप

फाइनल मैच में सभी भारतीयों को वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे से काफी उम्मीद थी. मगर खिताबी मुकाबले में इनके बल्ले से रन नहीं निकले. टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने मैच के दौरान 7 गेंदों में 2 रन बनाए. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्के के बदौलत 26 रन बनाए. वहीं आरोन जॉर्ज (16), विहान मल्होत्रा (7), वेदांत त्रिवेदी (9), अभिज्ञान कुंडू (13), कनिष्क चौहान (9), खिलन पटेल (19), हेनिल पटेल (6), दीपेश देवेंद्रन (36) और किशन कुमार सिंह ने नाबाद 3 रन बनाए. भारतीय टीम के तरफ से दीपेश देवेंद्रन ने सबसे अधिक 36 रन बनाए. उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 16 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की बदौलत 36 रन बनाए.

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...