Advertisment

Ranchi News: ODR पहुंची अभिनेत्री शिवानी शर्मा, झारखंड की प्रतिभाओं की खुलकर की सराहना

Ranchi News: भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और इंटरनेशनल परफॉर्मर शिवानी शर्मा अपने गृह राज्य झारखंड पहुंचीं, जहां राजधानी रांची के ODR में उनके प्रशंसकों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया. अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया. इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने झारखंड की प्रतिभाओं की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि ‘झारखंड में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. यहां के युवाओं में अपार क्षमता है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है. अगर ऐसा हो जाए, तो झारखंड के कलाकार राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं.’

Asia Cup U19 2025: Final में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, क्या भारत जीतेगा ट्रॉफी?

Ranchi News: झारखंड इंडस्ट्री के लिए बनेगा एक मजबूत हब: शिवानी शर्मा

शिवानी शर्मा ने राज्य में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की संभावनाओं पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड प्राकृतिक लोकेशन और नई प्रतिभाओं से भरपूर है, जो आने वाले समय में इंडस्ट्री के लिए एक मजबूत हब बन सकता है. गौरतलब है कि अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और तेलुगु सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई है. इसके साथ ही उन्होंने टी-सीरीज समेत कई प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनियों के साथ काम करते हुए 50 से अधिक म्यूजिक एल्बम्स में अभिनय किया है. उनके गाने और फिल्में न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई हैं. हाल के वर्षों में शिवानी शर्मा की अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में सक्रिय मौजूदगी ने उनके करियर को एक नया आयाम दिया है और वे लगातार भारतीय सिनेमा के साथ-साथ ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं.

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...