Asian Womens Hockey Championship : टीम पहुंचने लगी गया, भारतीय टीम का किया गया स्वागत

Updated : 17-10-2025

गया: Asian Womens Hockey Championship: बिहार के ऐतिहासिक राजगीर में आगामी 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हो गई है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को इस 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें कप्तानी की कमान सलिमा टेटे के हाथों में सौंपी गई है, जबकि नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। भारतीय टीम गया पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें शॉल और पगड़ी भेंट की गई।

इस मौके पर इंडियन टीम काफी उत्साहित दिखीं टीम के कप्तान सलीम टाइटन ने भरोसा जताया कि हम अपनी धरती पर मैच खेलने जा रहे हैं। इसका मुझे लाभ मिलेगा और मेरी पूरी कोशिश होगी कि एशिया कप हमारी टीम की झोली में हो।पिछले साल रांची में विजेता का ताज अपने नाम करने वाली भारतीय टीम इस बार भी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। एशियाई महाकुंभ में भारत का मुकाबला ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसी मजबूत टीमों से होगा।

टीम के गोलकीपिंग में अनुभवी सविता और बिचू देवी खारिबम पर भरोसा जताया गया है। वहीं, रक्षा पंक्ति को उदीता, ज्योति, इशिका चौधरी, सुषिला चानू और वैष्णवी विठ्ठल फाल्के संभालेंगी। मिडफील्ड में सलिमा टेटे का साथ देंगे नेहा, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो और लालरेमसियामी। फॉरवर्ड लाइन में नवनीत कौर, संगीता कुमारी, दीपिका, प्रीति दुबे और ब्यूटी दुंगदुंग से गोलों की उम्मीदें रहेंगी। कप्तान सलिमा टेटे ने कहा, “पिछली बार की जीत के जोश और एक मजबूत टीम के साथ हम फिर से जीतने का हौसला रखते हैं।

इस टूर्नामेंट में हमें अपने खेल और जज्बे का नया आयाम दिखाना है।” उप-कप्तान नवनीत कौर ने कहा, “होम क्राउड के सामने खेलने का अनुभव अद्भुत रहेगा और हम हर मैच को यादगार बनाने के लिए तत्पर हैं।” भारत का पहला मुकाबला मलेशिया के खिलाफ 11 नवंबर को शाम 7:30 बजे होगा, जिसमें टीम अपने अभियान की जोरदार शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Asian Women’s Hockey Champions ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ, तैयारियां हैं पूरी

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Asian Women’s Hockey Championship Asian Women’s Hockey Championship Asian Women’s Hockey Championship Asian Women’s Hockey Championship

Asian Women’s Hockey Championship

Ranchi Crime: ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग की साजिश नाकाम, प्रिंस खान...

रांची में ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। प्रिंस खान के गुर्गे शिवा डोम और उसके सहयोगी को गिरफ्तार...

Jharkhand Liquor Scam: ED ने रोहित उरांव से घंटों की पूछताछ,...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज की। पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से घंटों पूछताछ की गई। आज...

JTET Regional Language Row: भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका पर बंटी...

झारखंड जेटेट में भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने पर मंत्री समिति में मतभेद। सात सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट...