वैशाली में RJD प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे तेजस्वी और मुकेश सहनी

मुजफ्फरपुर: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान को लेकर सभी दल चुनाव प्रचार में पूरे दमखम के साथ लगी हुई है। इसी कड़ी में वैशाली से राजद प्रत्याशी विजय कुमार शुक्ला उर्फ़ मुन्ना शुक्ला के समर्थन में चुनावी जनसभा के लिए बरुराज विधानसभा क्षेत्र के चीनी मिल मैदान में पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर जब भी खतरा होगा तेजस्वी यादव अपनी कुर्बानी देगा लेकिन लोकतंत्र और संविधान को खत्म नहीं होने देगा। इस दौरान तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे जनता से झूठा वादा कर रहे हैं।

उन्होंने मोतीपुर चीनी मिल चालू करने का वादा किया था जो नहीं किया। तेजस्वी ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की योजना का आरोप लगाया और कहा कि हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो हम अग्निवीर योजना समाप्त करेंगे, पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार की सभी सीट पर इंडिया गठबंधन जीत रहा है और एनडीए एक भी सीट नहीं जीत पायेगा।

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

बिहार में एनडीए गठबंधन 40 सीटें जीतेगा- रामनाथ ठाकुर

RJD RJD RJD

RJD

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...