Advertisment
Tuesday, October 7, 2025

Latest News

Related Posts

कर्ज में दिए रूपये मांगे वापस तो देवर ने भाभी को मार दी गोली…

बेगूसराय: बेगूसराय में बकाया  रूपये मांगने पर बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है जहां बकाया का 70 हजार रुपया मांगने पर बदमाश ने एक महिला को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में परिजन और स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल महिला की पहचान स्थानीय सचिन यादव की पत्नी गुड्डी कुमारी के रूप में की गई। मामले में घायल महिला के परिजनों ने बताया कि महिला के देवर ने करीब डेढ़ वर्ष पहले किसी काम के लिए 70 हजार रूपये कर्ज लिया था। वह पैसा नहीं लौटा रहा था। शुक्रवार की शाम महिला ने जब अपने देवर से रूपये की मांग की तो गुस्से में देवर ने गोली चला दी जो महिला के पैर में लग गई।

यह भी पढ़ें – झाझा में निजी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा स्वास्थ्य और संस्कृति का संगम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया जहां अब उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल महिला का पति किसी मामले में अभी जेल में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- लाइसेंस लोकल सिगरेट निर्माण का, बना कर बेच रहे थे महंगे सिगरेट, पुलिस पहुंची तो….

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Loading Live TV...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe