लाइसेंस लोकल सिगरेट निर्माण का, बना कर बेच रहे थे महंगे सिगरेट, पुलिस पहुंची तो….

रोहतास: सासाराम में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट सिगरेट बनाने का खुलासा किया है। पुलिस ने करीब तीन करोड़ रूपये मूल्य के डुप्लीकेट सिगरेट और करीब 7 करोड़ रूपये मूल्य के सिगरेट बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किया है। मामले में पुलिस ने सिगरेट फैक्ट्री के मालिक और सुपरवाइजर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलथुआ में एक लोकल कंपनी के नाम पर सिगरेट का फैक्ट्री में महंगे ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट सिगरेट बनाये जा रहे हैं। पुलिस ने जब सिगरेट फैक्ट्री पर छापेमारी की तो वहां 28 मजदूर काम में लगे थे। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के सिगरेट बरामद किये। इस दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें – जाति गणना और आरक्षण पर नीतीश की सोच शुरू से साफ रही है: शाहनवाज

पूछताछ के दौरान सुपरवाइजर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि NUMBER 10 नामक लोकल सिगरेट का लाइसेंस लेकर कंपनी का मालिक विभिन्न ब्रांड के महंगे सिगरेट का डुप्लीकेट सिगरेट बना का मार्किट में सप्लाई करता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कंपनी के मालिक उत्तर प्रदेश के बलिया जिलांतर्गत नरही थाना क्षेत्र निवासी गोपाल जी ओझा को गिरफ्तार किया साथ ही गोदाम और फक्ट्री से करीब 10 करोड़ रूपये मूल्य के डुप्लीकेट सिगरेट और सिगरेट बनाने के सामान समेत उपकरण जब्त किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   स्थायीकरण की मांग को लेकर आवास कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन भी रहा जारी…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img