असम के सीएम ने गुवाहाटी में रिलायंस के नए कैंपा और बेवरेज बॉटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन

Desk. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में रिलायंस के नए कैंपा और बेवरेज बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया है। 6 लाख वर्ग फुट से अधिक में क्षेत्रों में फैला यह संयंत्र देश की सबसे बड़ी पेय पदार्थ विनिर्माण इकाइयों में से एक है। इसमें कार्बोनेटेड शीतल पेय के लिए 10 करोड़ लीटर से अधिक की प्रारंभिक उत्पादन क्षमता है।

गुवाहाटी में रिलायंस के नए कैंपा और बेवरेजेज बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन

कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,”आम लोग कैंपा के उत्पादों को बहुत सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं। यह किफायती मूल्य पर उपलब्ध है। यह वैश्विक मानकों के बराबर है और इसमें गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया गया है।”

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, “हम जेरिको के साथ साझेदारी कर गुवाहाटी संयंत्र का उद्घाटन कर रहे हैं। यहां हमारे परिचालन से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय आर्थिक विकास में योगदान बढ़ेगा। यह विस्तार हमारी रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए क्षेत्र के सतत विकास को बढ़ावा देते हुए भारत के विरासत ब्रांडों को पुनर्जीवित करना है।”

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...