विधानसभा चुनाव Result Live : फिर एक बार ‘नीतीश’… रुझानों में NDA को 2-तिहाई बहुमत, JDU सबसे बड़ी पार्टी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है। एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है। वही शुरुआती रूझानों में एनडीए 173, इंडिया गठबंधन 65, जन सुराज जीरो और अन्य पांच सीटों पर आगे है। पार्टी की बात करें तो बीजेपी 73, जदयू 76, लोजपा (रामविलास) 18, हम चार और रालोमो दो सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन की बात करें तो राजद 45, कांग्रेस 14, सीपीआई एम 4, सीपीएम 1, सीपीआई 0, आईआईपी 0 और वीआईपी जोरो पर दिखायी दे रही है।

महुआ में बड़ा उलटफेर, तेज प्रताप हुए पीछे, राजापाकड़ में JDU आगे

महुआ विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। महुआ से एलजेपी के संजय सिंह आगे चल रहे हैं। संजय सिंह को 10301 वोट मिले हैं। जेजेडी के तेज प्रताप यादव को 1500 वोट मिले हैं। राजद के मुकेश रौशन को 6781 वोट मिले हैं। राजापाकड़ विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में जदयू के महेंद्र राम आगे चल रहे हैं। महेंद्र राम को 11321 वोट मिले हैं। सीपीआई के मोहित पासवान को 2697 वोट और कांग्रेस की प्रतिमा दास को 3266 वोट मिले हैं।

महुआ सीट पर निर्णायक बढ़त

महुआ विधानसभा सीट पर एलजेपी के संजय सिंह ने तीसरे राउंड में 10,301 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। जेजेडी के तेज प्रताप यादव (1500 वोट) इस सीट पर काफी पीछे चल रहे हैं, जिससे यह साफ है कि यह सीट एलजेपी के पाले में जा सकती है। राजद के मुकेश रौशन भी 6781 वोटों के साथ संजय सिंह से काफी पीछे हैं। यह रुझान महुआ सीट पर एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।

यह भी देखें :

राजापाकड़ में JDU का दबदबा

राजापाकड़ विधानसभा सीट पर जदयू के उम्मीदवार महेंद्र राम ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद महेंद्र राम 11321 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रतिमा दास (3266 वोट) और सीपीआई के मोहित पासवान (2697 वोट) उनसे काफी पीछे हैं। जदयू की यह मजबूत लीड दिखाती है कि यह सीट उनके पक्ष में जा सकती है।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसबा के 243 सीटों का आया रुझान, एनडीए 171 तो गठबंधन की 71 सीटों पर बढ़त…

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...