Advertisment

अतरी MLA का भाई विवेक यादव गिरफ्तार, गया पुलिस व ATS ने की कार्रवाई

गया : गया पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में 11 वर्षों से फरार चल रहे विवेक यादव को नीमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार विवेक यादव पर वर्ष 2013 में जदयू के नीमचक बथानी प्रखंड अध्यक्ष सुमिरक यादव की सरेआम हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले में पूर्व में रहे विधायक कुंती देवी और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें विधायक कुंती देवी को आजीवन कारावास की सजा हुई थी लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

फिलहाल इस मामले में उनके पुत्र विवेक यादव फरार चल रहे थे। वर्तमान में अतरी विधायक उनके बड़े भाई अजय यादव है।इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने दी है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि वर्ष 2013 में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में 11 वर्षों से विवेक यादव फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि वह नीमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र में आया हुआ है। जहां एटीएस की टीम और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी हुई है। एसएसपी ने कहा कि उनके विरुद्ध छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : हत्याकांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...