‘स्पेशल पैकेज के नाम पर बिहार को गुमराह करने की कोशिश’

पटना : राजद के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। मीडिया को राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन और राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने संबोधित किया। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि कल यानी मंगवलार को संसद में पेश केंद्रीय आम बजट में स्पेशल पैकेज देने के नाम पर बिहार के लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। अधिकांश पुरानी योजनाओं को रिपैकेजिंग कर लगभग 58 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज दिखाया गया है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि हकीकत तो यह है कि बिहार के एनडीए सांसदों की तुलना में कम सांसदों वाली तेलगु देशम पार्टी ने स्पेशल पैकेज के रूप में अपने आन्ध्र प्रदेश के लिए बिहार से ज्यादा राशि और कई नई योजनाएं लेने में कामयाब रहा जबकि बिहार को पुरानी योजनाओं को हीं पैकेज का हिस्सा बताकर बड़ी राशि दिखा दी गई। राजद प्रवक्ता ने कहा कि पीरपैंती (भागलपुर) में पावर प्लांट लगाने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व में सरकार बनने के पहले का है। पीरपैंती (भागलपुर), चौसा (बक्सर) और कजरा (लखीसराय) तीनों पावर प्लांट लगाने का निर्णय एक हीं समय लिया गया था। जिसे पिछले दस वर्षों से केन्द्र सरकार ठंडे बस्ते में डाले हुए था।

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकाल में 2022 में हीं पूर्णिया एक्सप्रेस वे का डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर मांग लिया गया था। इसी प्रकार तेजस्वी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर अगस्त 2023 में हीं बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे को स्वीकृत करा लिया गया था। गया औधोगिक कोरिडोर का निर्माण मई 2023 में हीं शुरू हो चुका है और महाबोधि कोरिडोर भी एक साल पहले की योजना है।

गगन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2015 में जो स्पेशल पैकेज की घोषणा की थी और जदयू-भाजपा नेताओं द्वारा दावा किया जा रहा है कि बिहार को वह मिल गया है तो उन्हें बताना चाहिए कि वह दिखाई क्यों नहीं पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के उस विशेष पैकेज में बोधगया में आईंआईएम, भागलपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजेंद्र प्रसाद क‌षि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय, 676 किमी रेलवे लाइन, रक्सौल और पूर्णिया में हवाई अड्डा, सात पर्यटन सर्किट, 2775 किमी फोर लेन हाईवे, 12 रेलवे ओवरब्रिज, 22,500 किमी ग्रामीण सड़क और एक लाख युवाओं के लिए मेगा स्किल विश्वविद्यालय सहित अनेकों योजनाएं शामिल थी उसका क्या हुआ।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए विशेष रूप से आग्रह किया गया था। कल के विशेष पैकेज में उसकी भी चर्चा नहीं है और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उनकी सारी मांगें मान ली गई। राजद प्रवक्ताओं ने कहा कि नीतीश ने बिहार की जनता के साथ जिस प्रकार से वादाखिलाफी किया है, बिहार की जनता इसे माफ नहीं करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, पार्टी के प्रदेश महासचिव निर्भय अंबेडकर, अभिषेक कुमार, संजय यादव, मदन शर्मा, प्रमोद राम, फैयाज आलम कमाल एवं डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के ट्वीट

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे 24 अगस्त 2023 में ही प्रस्तावित हो चुका था। जब ये मंत्रालय बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी के पास था और नितिन गडकरी इसके गवाह हैं। उनसे पूछ लीजिए। दोबारा आज उसी एक्सप्रेसवे को बिहार के बजट में दिखा दिया गया है। काशी विश्वनाथ कोरिडोर कि तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। महाबोधि कॉरिडोर यहां तक कि वहां कौन से रंग के पत्थर लग रहे हैं ये भी बताया जा चुका है। ये भी तेजस्वी यादव जब बिहार के पर्यटन मंत्री थे तब का ही प्रोजेक्ट है। याद नहीं तो पेपर उठाकर पढ़ लीजिए। (6 अप्रैल 2024 की) दोबारा इसे बिहार के सौगात के तौर पर परोसा गया है।

गया के डोभी में बन रहे राज्य के पहले इंडस्ट्रियल पार्क तथा कोलकाता-अमृतसर कॉरिडोर का निर्माण तो 2023 में तेजस्वी यादव जी ने शुरू करवा दिए थे फिर इसको आज के बजट में क्यों जोड़कर बिहारियों को मुर्ख बनाया गया। इसका भी तारीख बता देता हूं फैक्ट चेक करने में आसानी होगी। (2 मई 2023) जिस पूर्णिया एक्सप्रेसवे कि डीपीआर के लिए 2022 में ही NHAI ने टेंडर मंगाया था और 2023 तक इसे कंप्लीट तक डीपीआर तैयार और काम शुरू होने कि बात कही गई थी। 2023 का टेंडर 2024 के केंद्रीय बजट में जोड़कर बिहारियों को धोखा देने और बिहार को छलने में थोड़ी सी भी झिझक नहीं हूई गुजरातियों के प्रधानमंत्री । नीतीश कुमार जरूर जवाब दें कि बिहारियों को इतना बड़ा धोखा देने के बदले आपको क्या मिला। नीतीश कुमार जवाब आप दे नहीं पाओगे इसकी मुझे पूरी गारंटी है। फिर भी चैलेंज करता हूं कि जवाब देने कि हिम्मत जुटा लीजिए।

यह भी पढ़े : विपक्ष ने कहा- हम बिल का करते हैं समर्थन, 9वीं अनुसूची में जल्द शामिल हो आरक्षण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!