Advertisment

विपक्ष ने कहा- हम बिल का करते हैं समर्थन, 9वीं अनुसूची में जल्द शामिल हो आरक्षण

पटना : बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र में तीसरे दिन भी विपक्ष की तरफ से जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष के जोरदार हंगामा के बीच सदन को स्थगित करना पड़ा। जब सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे फिर से शुरू हुआ। आज दोपहर में सदन में एंटी पेपर लीक कानून विपक्ष के अनुपस्थिति में पास हुआ। उसके बाद इंडिया गठबंधन के तमाम विधायकों ने सदन के बाहर संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिल पास हुआ है स्वागत योग्य है लेकिन हम लोगों के अनुपस्थिति में यह पास की गई है। वहीं माले के विधायक महबूब आलम और राजद के विधायक भाई बीरेंद्र के अलावा कई और विधायक मौजूद थे। वहीं सदन में आरक्षण को संविधान के 9वीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर सदन के भीतर और बाहर हंगामा देखने को मिला। विपक्षी विधायकों ने एक सुर में कहा कि संविधान की 9वीं अनुसूची में आरक्षण को शामिल किया जाए।

यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र : पेपर लीक पर विधानसभा में पेश हुआ बिल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...