गांधी नगर में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट की कोशिश

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत भूतनाथ रोड के गांधी नगर रोड में चंदन ज्वेलरी के दुकान में लगभग में तीन की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट करने की कोशिश की। चंदन ज्वेलर्स के मालिक के द्वारा जबरदस्त फाइट किया गया। जिसमें अपराधियों के हौसले पस्त हो गए। बतलाया जाता है कि तीन की संख्या में आए अपराधी जिसमें एक मोटरसाइकिल को चालू करके रखा था जो ज्वेलर्स का दुकान के सामने लगा दिया।

आपको बता दें कि वहीं दो की संख्या में आए अपराधी चंदन ज्वेलर्स में घुसने के साथ ही पिस्तौल निकाल कर मालिक पर तान दिया। वह कुछ समझ पाए तबतक वह लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। उनके गले से चाबियां निकाल ली और कहा कि तिजोरी के ताले खोलो। उन्होंने कहा कि खुद खोल लीजिए मैं स्टाफ हूं। इसके बाद अपराधियों ने मालिक से गाली-गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे। किसी तरह जान बचाकर चंदन ज्वेलर्स के मालिक बाहर निकले और चोर-चोर शोर मचाया। हल्ला मचाने के बाद अपराधी भाग खड़े हुए।

यह भी देखें :

वहीं अपराधियों के द्वारा इनका मोबाइल और नगद रुपए पैसे लेकर भागते नजर आए। उसके बाद अगमकुआं थाना में जाकर इन लोगों ने सूचना दिया। ज्वेलर्स ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद मौके पर थाने की टीम और अधिकारी पहुंचकर कर सीसीटीवी खंगालने लगे। सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं ज्वेलर्स संघ के नेता ने कहा कि पहले भी इस तरह की यहां ज्वेलर्स दुकानदारों के साथ लूटपाट और मारपीट हुई है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर पकड़ने की कोशिश की जाए।

Patna City Chori 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नालंदा में एक साथ 5 घरों में चोरी

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...