अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में की लूट

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में दुकानदार द्वारा बताया जा रहा है लुटेरों ने 30 से 35 लाख के जेवरात की लूट की है। इस घटना में हथियार से लैस लुटेरों ने फायरिंग की है। जिसमें एक लोग घायल हो गए, वहीं एक बाल-बाल बच गए। घटना के जवाबी कार्रवाई में दुकानदार द्वारा दो लुटेरों को गोली मार दी गई, जिससे दोनों लुटेरा घायल हो गया। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए ले गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ बदमाशों को जाने नहीं दे रही थी और भीड़ फैसला ऑन स्पॉट करने की फिराक में थी। अगर समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो मॉब लिंचिंग की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप पीपी ज्वेलर्स की है।

घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया कि दुकान मे पहले दो लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे जिसे उनके पुत्र ने ऊपरी तल्ले में ले जाकर जेवरात दिखाने लगा। तभी दो की संख्या में अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंच गए और फायरिंग करने लगे। अपराधियों की इस फायरिंग की घटना में एक सेल्स मैंन को गोली लग गई। वहीं उनका बेटा बाल-बाल बच गया। जिसके बाद वो दुकान पर पहुंचे और डकैती की घटना को सुनकर अपने लाइसेंसी पिस्टल से दो अपराधी पर गोली चला दी। जिसमें दो अपराधी घायल हो गए है। घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दोनों अपराधियों को लेकर अपने साथ चली गई। दिनदहाड़े हुए इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी देखें :

वहीं घटना की सुचना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच कर दोनों अपराधियों को भीड़ के सुपुर्द करने की मांग करने लगे। पुलिस ने जैसे तैसे भीड़ से बचाकर दोनों अपराधी को अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस ने बताया है कि इस घटना को अंजाम दे रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल घटना को लेकर सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद होकर हो हंगामा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले को लेकर लोगों ने किया हंगामा

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img