Aurangabad: विवाहिता चढ़ी दहेज़ की बलि, मृतिका के पिता ने पति समेत…

औरंगाबाद: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ दहेज़ मुक्त समाज बनाने की अपील करते रहते हैं तो दूसरी तरफ अभी भी बिहार में दहेज़ की खातिर बेटियां बलि चढ़ रही हैं। मामला Aurangabad के दाउदनगर के शिवपुरी कॉलोनी का है जहां दहेज़ की खातिर एक बार फिर ससुराल वालों ने एक विवाहित की हत्या कर दी। मामले में मृतिका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया में सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत रवि प्रकाश ने दहेज़ की खातिर अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले मृतिका के ससुराल पहुंचे और और पुलिस को सूचना दी। मृतिका के पिता ने ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना मिलने पर बेटी के ससुराल पहुंचने पर लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना पर Aurangabad के दाउदनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Patna में कल से शुरू होगा अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25

मामले में Aurangabad के दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। इसके साथ ही फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मामले में मृतिका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित रवि प्रकाश से की थी। शादी के वक्त उचित दान दहेज़ भी दी गई लेकिन शादी के बाद फिर से ससुराल के लोगों ने दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने मृतिका के पति समेत सास, ससुर, देवर पर हत्या का आरोप लगाया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Katihar में सड़क पर जोरदार धमाका, एक महिला समेत चार…

Aurangabad से धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img