राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ रवाना

आरा : आगामी 10 मई 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण भसीन द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करेंगे। अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें, इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूकता को लेकर न्यायाधीश ने गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...