एक्सिस बैंक के ATM में लगी आ’ग, जलकर हुआ राख

दरभंगा : जिले के कोतवाली थाना के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में गुरुवार की अहले सुबह अचानक से आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ साथ अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। तबतक एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

दरअसल, गुरुवार की सुबह लोगो की आंखे खुली, तो लोगों ने देखा कि आग लगी हुई है। जिसके बाद लोगो ने इस घटना की जानकारी तत्काल फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी जबतक मौके पर पहुंचता, तबतक स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग को फैलने से रोके रखा। जिसके बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच पूरी तरह आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता, तो आसपास के दुकानों में भी आग लग जाता। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी देखें :

वही आग लगने के पीछे कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लेकिन स्थानीय लोगो की माने तो आग शॉट्स सर्किट के वजह से लगी है। सुबह जब लोगों की नीद खुली, तो देखा कि एटीएम में आग लगा हुआ है। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग के कारण एटीएम मशीन सहित अंदर के सभी सामन जलकर राख हो गया। हालांकि एटीएम को अभी तक खोल कर देखा नहीं गया है की एटीएम के अंदर पैसे सुरक्षित है या नहीं।

यह भी पढ़े : मंत्री मदन सहनी ने स्कूटी शोरूम फ्यूचर इको मोटो एम्पीयर का किया शुभारंभ

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...