कुख्यात इनामी स्मैक तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे हरैया थाना क्षेत्र की कुख्यात इनामी स्मैक तस्कर सईदा खातून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2024 से फरार चल रही 15 हजार रुपए इनामी सईदा की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। हरैया थाना क्षेत्र के बड़ा परेऊवा वार्ड संख्या-1 की रहने वाली सईदा खातून नईम मियां की पत्नी है। पुलिस के मुताबिक, वह अपने पति के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में स्मैक तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रही थी।

DIARCH Group 22Scope News

महिला तस्कर होने के बावजूद उसका नेटवर्क सक्रिय और संगठित था

महिला तस्कर होने के बावजूद उसका नेटवर्क सक्रिय और संगठित था। लंबे समय से थी फरार, विशेष अभियान में हुई गिरफ्तारी हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि सईदा पर मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस को चकमा देती आ रही सईदा को एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष मादक विरोधी अभियान के तहत दबोचा गया।

पुलिस ने रक्सौल में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया

गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने रक्सौल में जाल गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने रक्सौल में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से सीमा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार होगा। अबतक 200 से अधिक तस्कर गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत अब तक 200 से अधिक तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कई तस्कर पुलिस दबाव में क्षेत्र छोड़कर फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़े : तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 430 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...