Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाषा विवाद पर बोले बाबूलाल मरांडी- सरकार का प्रायोजित कार्यक्रम

रांची : भाषा विवाद पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये सरकार द्वारा प्रायोजित विवाद है. भाषा को लेकर हमारा स्टैंड क्या है ये जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमसे पूछेंगे तब बताएंगे. इस राज्य में रहने वाले लोगों के साथ भेदभाव सही नहीं है. आज जो भी विवाद हो रहे हैं वो सरकार के इशारे पर हो रहा है, और ये उनलोगों की आपस की लड़ाई है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाषा के लिए सरकार को एक स्पष्ट नीति बनानी चाहिए. अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमसे पूछेंगे तो हम उन्हें बता देंगे कि क्या नीति होनी चाहिए. क्योंकि झारखंड प्रदेश विविधताओं से भरा हुआ है. उन्होंने कहा कि आदिवासी में 32 जनजाति है और उन सबकी भाषा अलग-अलग है. उसी तरह हर शहर में और हर क्षेत्र में अलग-अलग भाषा है.

1932 के खतियान पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब हमसे पूछा जायेगा तब हम इसके बारे में बतायेंगे. सरकार ने खुद कहा था कि हम 1932 के खतियान को लागू करेंगे. अब वे लोग उनसे पूछ रहे हैं तो इसका जवाब सरकार को ही देना है. बता दें कि भाषा विवाद को लेकर झारखंड के बोकारो और धनबाद में लोग आंदोलन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि भोजपुरी और मगही भाषा को वापस लिया जाय.

रिपोर्ट : मदन सिंह

1932 खतियान लागू कराने के लिए लोगों ने बोकारो से धनबाद के लिए लगाई दौड़

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...