GIRIDIH LOKSABHA : बोकारो में बाबूलाल मरांडी ने कहा -कांग्रेस झारखंड विरोधी है…

GIRIDIH LOKSABHA सीट के लिए आज एनडीए गठबंधन की ओर से आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद सीपी चौधरी के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया. अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने सीपी चौधरी के लिए वोट की मांग की साथ ही इंडिया गठबंधन के नेताओं पर हमला किया.

बाबूलाल मरांडी ने कहा जेएमएम कांग्रेस झारखंड विरोधी है. कांग्रेस ने झारखंड वासियों के साथ छल किया है. एनडीए की सरकार में झारखंड बनी है. अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया. इंडी गठबंधन के नेता झारखंड के विरोधी हैं. विकास के विरोधी हैं. कांग्रेस के सरकार में सड़क नहीं थी, बिजली नहीं थी, बीजेपी ने गांवों तक सड़क पहुंचाई, पुलिय बनाई. मोदी जी ने गांव घर तक बिजली पहुंचाई.

Cesto mart add 4 22Scope News

कांग्रेस जेएमएम ने सिर्फ लूटने का काम किया है. बालू, पहाड़, जीएम लैंड को लूटा. जमीन लुटा कांग्रेस के नेता के घर में 350 करोड़ आलम गीर आलम के पीएस के नौकर के घर से 30 करोड़ रुपया मिलता है तो मंत्री के घर में कितना पैसा होगा. कांग्रेस के लोग कहते हैं हेमंत सोरेन का क्या कसूर है. राहुल गांधी को बताना चाहिए इतना पैसा कैसे मिला,

बाबूलाल ने जनता से निवेदन करते हुए कहा कि लुटेरे सरकार को दूर भगाने के लिए लोकसभा के चुनाव में संकल्प लेकर जाना है केला छाप को सीपी चौधरी को जीताना है.

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...