बाबूलाल मरांडी ने भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

रांची: भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पहले बाबूलाल मरांडी ने पगड़ी पहनी और बीजेपी दफ्तर में हवन किया।

इसके बाद वे पदभार संभालने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी बैठे इस दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा लगातर बधाई दिया जा रहा था।

पदभार ग्रहण करने से पहले बाबूलाल प्रदेश प्रभारी और संगठन महामंत्री सहित बीजेपी के अन्य नेता के साथ दफ्तर पहुंचे।

बाबूलाल जब  दफ्तर में हवन कर रहे थे उस दौरान बीजेपी कार्यालय में एक उत्साह भरा माहौल बन गया था इस दौरान बाबूलाल के समर्थकों ने नारे लगाए और उनका समर्थन प्रदर्शित किया।

बीजेपी कार्यालय से एक कैरनिवाल कार्यक्रम के लिए बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश ने एक ही गाड़ी में सफर किया।

इस कार्यक्रम में उत्साही कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभूतपूर्व जोश दिखा। उन्होंने रंग गुलाल खेला और गुलाब के फूल भी बांटे।

इस दौरान  पार्टी  कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबूलाल मरांडी को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2024 के चुनाव में विजय प्राप्त करना पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी और वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सफलता हासिल करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखते हैं और विधानसभा चुनाव में भी सरकार बनाने का काम करेंगे।

इसके साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, और बीजेपी के अन्य नेताओं का धन्यवाद भी दिया।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...