Breaking : “थाना का बड़ा बाबू” बन गए बाबूलाल सवाल भेजते हैं-जेएमएम का बड़ा बयान…

Breaking 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सेना के पराक्रम को राजनीतिक मंचों पर इस्तेमाल किए जाने की कड़ी निंदा की और इसे राष्ट्र के हितों के खिलाफ बताया। भट्टाचार्य ने कहा कि सेना का पराक्रम और बलिदान देश की अस्मिता का प्रतीक है, न कि चुनावी लाभ के लिए उपयोग किए जाने वाला विषय।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : 30 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में GST की टीम ने दी दबिश, 15 फर्जी कंपनियों का… 

भाजपा के नेता पराक्रम को राजनीतिक हथियार बना रहे हैं

उन्होंने कहा कि पुलवामा और पहलगाम की घटनाओं के बाद देश में जो आक्रोश था, वह स्वाभाविक था और पूरा देश सेना के साथ खड़ा था। लेकिन अब भाजपा के नेता उस पराक्रम को राजनीतिक हथियार बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ जैसे सैन्य कार्रवाई का उल्लेख राजनीतिक रैलियों में करना सेना की गरिमा का अपमान है।

ये भी पढ़ें- Breaking : विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से 6 घंटे एसीबी की कड़ी पूछताछ, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भी किये सवाल… 

भट्टाचार्य ने मध्यप्रदेश के एक मंत्री द्वारा महिला सेना अधिकारी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की भी निंदा की और पूछा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर भारतीय महिला और सनातन संस्कृति का अपमान क्यों किया जा रहा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “घर-घर सिंदूर बाटेंगे” जैसे बयान महिलाओं की गरिमा और धार्मिक भावनाओं के साथ गंभीर मजाक है।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार मारी टक्कर, हालत गंभीर… 

Breaking : विवादित टिप्पणी करने वाले नेताओ पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

उन्होंने कहा, “क्या आप सोच सकते हैं कि कोई पराया पुरुष सार्वजनिक रूप से किसी स्त्री को सिंदूर दे? ये सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है, पर इससे देश को क्या संदेश जा रहा है?”

सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा नेताओं द्वारा सेना के लिए किए गए विवादास्पद बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जम्मू के एक विधायक ने एयरफोर्स को ‘नालायक’ कहा, हरियाणा के एक सांसद ने भी सेना पर अनुचित टिप्पणी की, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि ऐसे बयान देने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : कांके में अवैध पिस्टल के साथ एक अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे… 

हफीजुल हसन को लेकर भाजपा के हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि पूरी पटकथा तैयार की गई है। उन्होंने दावा किया कि एक विशेष विश्वविद्यालय की जांच होनी चाहिए, जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि यह पूरी साजिश भाजपा समर्थित संस्थानों से निकली है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी पड़ गया भारी, कांग्रेस नेता पर इस थाने में प्राथमिकी दर्ज… 

बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी जेएमएम

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर भी हमला बोला और कहा कि वह अब “थाना का बड़ा बाबू” बन गए हैं। थाना को सवाल भेजकर जांच कराना अब उनका राजनीतिक हथियार बन गया है। बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि JMM बिहार में भी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों को लेकर अभी चर्चा जारी है, लेकिन पार्टी की मंशा साफ है-भाजपा को हर मंच पर टक्कर देने की।

ये भी पढ़ें- Bokaro में दरिंदगी! पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस… 

उन्होंने अंत में कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सेना का सम्मान सबसे ऊपर है और भाजपा को सेना को अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए। JMM देश की जनता के साथ है और हर मोर्चे पर जनविरोधी ताकतों का मुकाबला करती रहेगी।

अमित झा की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Bokaro : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फिसली जबान, पीएम मोदी पर कर दी ये अभद्र टिप्पणी… 

जरुर पढ़ें- Jamshedpur : जिला परिषद सदस्य की गिरफ्तारी के खिलाफ थाना पहुंच गए विधायक सरयू राय, कह दी… 

जरुर पढ़ें- Hazaribagh Breaking : एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और… 

जरुर पढ़ें- Breaking : हेमंत सरकार की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह निलंबित… 

जरुर पढ़ें- Ranchi Crime : घर में घुसकर हथियार के बल पर रंगदारी, महिला से छेड़खानी, मामला दर्ज… 

जरुर पढ़ें- Dhanbad Crime : झोपड़ीनुमा मकान में काला काम! मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद… 

जरुर पढ़ें- Chatra Murder : शादी के बीच में फायरिंग, गोली लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बारात में नाचने को… 

 

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img