Bokaro : पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी पड़ गया भारी, कांग्रेस नेता पर इस थाने में प्राथमिकी दर्ज…

Bokaro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर बोकारो में राजनीतिक तनाव गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के विरुद्ध चास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : एसीबी की पूछताछ के दौरान विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी, मौके पर पहुंची एंबुलेंस… 

Bokaro : मामले की जानकारी देती चास थाना प्रभारी
Bokaro : मामले की जानकारी देती चास थाना प्रभारी

Bokaro : टिप्पणी राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है

उन्होंने आरोप लगाया है कि उमेश गुप्ता ने सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Bokaro में दरिंदगी! पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस… 

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी न केवल अशोभनीय है, बल्कि यह राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Breaking : हेमंत सरकार की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह निलंबित… 

जरुर पढ़ें- Ranchi Crime : घर में घुसकर हथियार के बल पर रंगदारी, महिला से छेड़खानी, मामला दर्ज… 

जरुर पढ़ें- Dhanbad Crime : झोपड़ीनुमा मकान में काला काम! मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद… 

जरुर पढ़ें- Chatra Murder : शादी के बीच में फायरिंग, गोली लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बारात में नाचने को… 

जरुर पढ़ें- Bokaro : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फिसली जबान, पीएम मोदी पर कर दी ये अभद्र टिप्पणी… 

जरुर पढ़ें- Jamshedpur : जिला परिषद सदस्य की गिरफ्तारी के खिलाफ थाना पहुंच गए विधायक सरयू राय, कह दी… 

जरुर पढ़ें- Hazaribagh Breaking : एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और… 

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...