Dhanbad Crime : झोपड़ीनुमा मकान में काला काम! मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद…

Dhanbad Crime : धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगड़ा बस्ती में बुधवार को एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। मामले में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Dhanbad Crime : महुदा थाना का है मामला
Dhanbad Crime : महुदा थाना का है मामला

कोलकाता एसटीएफ, झारखंड एटीएस और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए झोपड़ीनुमा मकान से भारी मात्रा में देशी पिस्टल, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार निर्माण में प्रयुक्त औजार और उपकरण बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Chatra Murder : शादी के बीच में फायरिंग, गोली लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बारात में नाचने को… 

Dhanbad Crime : झोपड़ीनुमा मकान में चल रहा था धंधा

Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई
Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई

कार्रवाई सिंगड़ा बस्ती स्थित मुर्शिद अंसारी के झोपड़ीनुमा मकान में की गई, जहां अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी मुर्शिद अंसारी समेत चार कारीगरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी कारीगर बिहार के कुख्यात हथियार निर्माण क्षेत्र मुंगेर से हैं, जो पिछले कुछ महीनों से यहां हथियार तैयार कर रहे थे।

Dhanbad Crime : अपराधियों के पास से कई सामान बरामद
Dhanbad Crime : अपराधियों के पास से कई सामान बरामद

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : जिला परिषद सदस्य की गिरफ्तारी के खिलाफ थाना पहुंच गए विधायक सरयू राय, कह दी… 

बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे थे अवैध हथियार

बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि फैक्ट्री से बरामद सामग्री इस बात की पुष्टि करती है कि बड़े पैमाने पर अवैध हथियार तैयार कर बेचे जा रहे थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों के लिए कच्चा माल कहां से आता था और तैयार हथियार किन नेटवर्क के जरिए कहां-कहां सप्लाई किए जा रहे थे। इसके साथ ही बंगाल कनेक्शन की भी गहराई से जांच की जा रही है।

त6ूबह 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Breaking : एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और… 

फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Bokaro : अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में… 

जरुर पढ़ें- Pakur : सड़क किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

जरुर पढ़ें- Giridih Crime : बगोदर में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत का माहौल… 

जरुर पढ़ें- Khunti : जब तक तोड़ेगा नहीं तबतक छोड़ेगा नहीं! 56 की उम्र में चार बच्चों के पिता ने पास की मैट्रिक परीक्षा…

जरुर पढ़ें- Giridih में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंहेहाथ धराया…

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...