रांचीः पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई राज्य सरकार की ओर से जवाब पेश किया गया। अदालत ने मामले में सीडब्ल्यूसी को जवाब पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी। जस्टिस एके सिंह और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई।
वहीं बाबूलाल मरांडी के सलाहकार दुष्कर्म मामले के आरोपी सुनील तिवारी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। महिला द्वारा उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है उसी मामले में निचली अदालत से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। उसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
रिपोर्ट-प्रोजेश


















