झांसी: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदू एकता यात्रा पर हैं। आज उनके यात्रा का छठा दिन है। छठे दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा झांसी पहुंची जहां उनके ऊपर हमला हुआ है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के ऊपर यात्रा के दौरान भीड़ में से किसी ने मोबाइल फेंक दिया। मोबाइल उनके गाल पर लगा। हालांकि इस दौरान बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी ने हम पर मोबाइल फेंका है, हमें मिल भी गया है।
इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से धैर्य और संयम बनाये रखने की अपील की और कहा कि हमें अपनी यात्रा शांतिपूर्ण रूप से पूर्ण करना है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर मोबाइल फेंके जाने के बाद उनकी सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 21 नवंबर से हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए नौ दिवसीय यात्रा पर निकले हैं। उनकी यात्रा में उनके अनुयायी और समर्थकों के साथ ही कई दिग्गजों का भी समर्थन मिल रहा है। हजारों लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा जहां से भी गुजर रही है लोग फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं।
मामले में झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सफाई दी है और कहा कि खबरों में प्रसारित की जा रही है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर हमला हुआ है जो कि सही नहीं है। यात्रा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार के अनुयायियों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई है, किसी प्रकार का हमला नहीं किया गया है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- मद्य निषेध दिवस पर Nalanda में बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, लोगों को किया जागरूक
Mobile Mobile Mobile
Mobile



















