Baghmara : गोलियों की तड़तड़ाहट और बमबाजी से गूंजा बाघमारा, बाइक सवार अपराधियों ने…

Baghmara : बाघमारा बीसीसीएल एरिया 05 में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब बाइक पर आए तकरीबन एक दर्जन लोगों ने आकर अचानक गोलियां चलाने लगे और बमबाजी करने लगे और फिर वहां से फारार हो गए।

घटना बीसीसीएल एरिया 05 बांस जोड़ा कोलियरी में संचालित डेको आउटसोर्सिंग माइंस की बताई जा रही है जहां बाइक पर सवार 08-10 के संख्या में अचानक आए अपराधियों ने गोलियों की तड़तड़ाहट और बमबाजी कर दहशत फैला दिया।

8 से 10 की संख्या में बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 8 से 10 की संख्या में अपराधियों ने मुंह पर गमछा बांध कर बाइक से आये और हाथों में गोली और बम लिए थे। कंपनी इंचार्ज के गाड़ी पर दो बम फेके और दो तीन बम कंपनी परिसर में फेंक दहशत फैलाया।

फिलहाल घटना के बाद कंपनी के कर्मियों के बीच में दहशत का माहौल है। हालांकि सूचना के बाद लोयाबाद पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...