Advertisement
Advertisement

सारण में हिंसा के बाद 8 फरवरी तक सोशल साइट्स पर पाबंदी

सारण में 22 सोशल साइट्स को बंद करने का आदेश जारी कर दिया. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ये पाबंदी 6 फरवरी से लेकर 8 फरवरी की रात 11 बजे तक जारी रहेगी

Google पर 22Scope चुनें

सारण में पीट-पीट कर एक युवक की हत्या के बाद बिगड़ा इलाके का माहौल

सारण : हिंसा और हंगामे का बाद राज्य सरकार ने जिले में 22 सोशल साइट्स को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ये पाबंदी 6 फरवरी से लेकर 8 फरवरी की रात 11 बजे तक जारी रहेगी.

प्रशासन को सोशल साइट्स के जरिए माहौल को बिगाड़ने की कोशिश का अंदेशा है. स्थानीय प्रशासन को इस तरह की सूचना भी मिली है कि घटना के बाद असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर सक्रिए हो गए हैं.

इस तरह की इनपुट्स मिलने के बाद सरकार हरकत में आई और सोशल साइट्स पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया.

saran B2 22Scope News
सारण DM पहुंचे घटना स्थल पर

आपसी झगड़े के बाद चार युवकों को बेरहमी से पीटा गया था

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 22 सोशल साइट्स पर पाबंदी लगाई गई है. इनमें ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, स्काईप और गूगल जैसे साइट्स भी शामिल हैं.

पिछले दिनों छपरा के मुबारकपुर गांव में तीन युवकों की बेरहमी से पीटायी की गई. इसकी वजह से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना ने जातीय रंग ले लिया और इसके बाद गांव ही नहीं पूरे इलाके का माहौल बिगड़ गया.

घटना के बाद ग्रमीणों जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की थी

एडीजी जे एस गंगवार ने इस मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होने बताया कि मामले में 5 नामजद औऱ 50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, इनमें से 3 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है.

एजीडी ने बताया कि 2 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे के करीब की घटना है.

kkkklkjkljkkk 22Scope News
पुलिस का फ्लैप मार्च

विजय राय का अपने ग्रमीण से झगड़ा हुआ जिसके बाद चार युवकों को पकड़ के बेरहमी से पीटा गया.

अमितेश कुमार सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं राहुल कुमार सिंह, विक्की कुमार और आकाश कुमार सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए.

पुलिस मामला दर्ज करने के बाद फरार अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है साथ में उन्हे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश के लिए छापेमारी

घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने आरोपी विजय यादव के घर पर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की.

इस मामले में भी केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

घटना के बाद वर्तमान थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है.

घटना के पीछे की वजहों की भी जांच की जा रही है.

माहौल को और खराब होने से रोकने के लिए सोशल साइट्स पर पाबंदी लगा दी गई है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...