‘नीतीशजी साजिश को समझिए, कार्यकारिणी की बैठक बुलाइये’

PATNA: जेडीयू का अंदरुनी कलह अब खुलकर सामने आ गया है. पिछले कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बाद जेडीयू में आई खींचातानी के बाद एक ओर जहां नीतीशजी ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया वहीं जेडीयू के कार्यक्रम से भी उपेंद्र कुशवाहा को दूर कर दिया गया.

upendra kushwaha 2 2 22Scope News
मीडिया के जरिये नीतीश कुमार को अपना संदेश देते उपेंद्र कुशवाहा

आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर उपेंद्र कुशवाहा खुलकर समाने आये और अपनी बात मीडिया के सामने रखी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमारजी साजिश को समझिये और कार्यकारिणी की बैठक बुलाइये. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की बैठक बुलाकर बताएं कि क्या डील हुई है.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीशजी साजिश को समझिये, मुझे जब बुलाएं मैं बात करने को तैयार हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी की बैठक बुला कर बताए क्या डील हुई राजद से. हम आंख बंद कर नही देखेंगे.नीतीश कुमार जी. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाए.

नीतीशजी: ‘लव- कुश की जोड़ी को कमजोर करना चाहते हैं’


लव कुश की जोड़ी को कमजोर करना चाहते हैं इसलिए कुछ लोग टिप्पणी करते हैं. नीतीश कुमार को कमजोर करने के लिए मुझपर प्रहार किया जा रहा है. यह बातें जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा. उन्होंने कहा कि जब भी नीतीश कुमार पर प्रहार हुआ है मैने हमेशा आवाज उठाई है. इसलिए लोग मुझे नीतीश से अलग करना चाहते हैं. मै हमेशा नीतीशजी के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं. उन्होंने कहा कि नीतीशजी को कमजोर करने के कारण ही ऐसी बातें सामने आ रही हैं.

‘आज भी हम नीतीश कुमार को ताकत देने आएं हैं’


नीतीश कुमार सत्ता में जब नही आए थे संघर्ष का दौर था तब हम लोग मजबूती से खड़े हुए. सत्ता में आने के बाद जब नीतीश कुमार कमजोर हुए हम उनके साथ आ गए. आज भी हम नीतीश कुमार को ताकत देने आएं हैं. उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी का विलय जेडीयू में कराया. नीतीश कुमार को ताकत की जरूरत है और आज भी हम उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि जेडीयू यदि कमजोड़ होगी तो अतिपिछड़ा, दलित, महादलित समाज के लोगों के हितों की रक्षा नहीं होगी.
कर्पूरी ठाकुर के अरमानों के अनुकूल चलने वाली ताकत कमजोर हो रही है
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती है, उनके अरमानों के अनुकूल चलने वाली पार्टी को कमजोर किया जा रहा है, लगातार नीतीश कुमार पर प्रहार किया जा रहा है. नीतीश कुमार पर अपमान जनक शब्द कहे जा रहे थे
तो सिर्फ उपेंद्र कुशवाहा खड़ा रहा है.


नीतीशजी: ‘मेरे कारण ही राजद ने शो-कॉज नोटिस दिया’


नीतीश कुमार पर लगातार हो रहे प्रहारों के विरोध में आवाज उठाने के कारण ही राजद ने शो कॉज नोटिस जााी किया. राजद- जेडीयू का विलय भी मेरे कारण ही रुका. मैने इसके लिए आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने डील किया वे बताएं क्या डील हुआ है. क्या नीतीश कुमार को हटाना चाहते हैं इसकी जानकारी देनी चाहिए. जेडीयू के कार्यक्रम से उपेंद्र कुशवाहा को काटा गया. कल भी और आज के कार्यक्रम में दरकिनार किया गया.

रिपोर्ट: प्रणव

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...