रांची, बोकारो के 9 बिल्डरों के बैंक खातों से निकासी पर रोक

रांची:  झारेरा ने कार्रवाई करते हुए रांची, बोकारो के 9 बिल्डरों के बैंक खातों से निकासी पर रोक लगा दिया है।

फ्लैट खरीदारों से धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई शुरू करते हुए तीन माहा मेे प्राजेक्ट की प्रगति की जानकारी नहीं देने, खरीदारों को एग्रीमेंट के अनुसार निर्धारित तिथि पर फ्लैट हैंडओवर नहीं करने सहित अन्य शर्तों के उल्लंघन करनेवाले बिल्डरों पर जुर्माना के साथ लेन-देन पर रोक लगाई गयी हैं।

झारेरा चेयरमैन बीरेंद्र भूषण ने नोटिस का जवाब नहीं देने वाले 9 बिल्डरों के बैंक खातों से निकासी पर रोक लगा दी है।

इनमें रांची के डोरंडा स्थित सिल्वर हाइट्स प्रोजेक्ट, चुटिया मकचुन टोली स्थित शिव सांई वाटिका, तुपुदाना स्थित मन्ती अपार्टमेंट शामिल हैं।

बोकारो के हरिओम अपार्टमेंट, चास के सरजू कंस्ट्रक्शन, जसीडीह के पंकज अपार्टमेंट, जमशेदपुर के लक्ष्य एसएस एन्क्लेव, हजारीबाग के राज साक्षी अपार्टमेंट और धनबाद स्थित रॉयल-3 अपार्टमेंट के बिल्डर शामिल हैं।

इनके बिल्डरों के खातों से अगले आदेश तक किसी भी तरह से पैसे की निकासी नहीं होगी। वहीं, तिमाही रिपोर्ट नहीं देने पर डोरंडा स्थित सिल्वर हाइट्स, हजारीबाग के सांई साधना वाटिका व गिरिडीह के श्री कन्हैया हाउसिंग प्रोजेक्ट पर 1.75 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...