घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में चूड़ी व्यापारी की हत्या

मुजफ्फरपुर : चूड़ी व्यापारी की हत्या – मुजफ्फरपुर जिले में एक चूड़ी व्यवसाई की गोली मारकर हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गरहा थाना क्षेत्र के लालपुर की है। घटना की सूचना मिलने के बाद गरहा थाने की पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतक की पहचान बोचहा थाना क्षेत्र के वार्ड-4 के कर्णपुर दक्षिणी गांव के 43 वर्षीय मोहम्मद नासिर के रुप में की गई है। जो चुड़ी का व्यवसाय करता था। उसी से परिवार का जीवन-यापन चलता था। उसके तीन बेटे भी है। शादीशुदा होने के बाबजूद पिछले पांच साल से नासिर का एक महिला से अवैध संबंध कायम था। उससे वह मिलना जुलना भी करता था।

वहीं रविवार की शाम वह बाईक से प्रेमिका संविदा से मिलने के गया। उस बीच सुनसान रास्ते में ही अज्ञात बदमाश ने सीने में दो गोली ठोक दी और मौत के घाट उतार दिया। देर रात घर नहीं लौटने परिजन काफी चिंतित हो गए। जिसके बाद परिजनों ने देर रात्रि मोबाइल नंबर पर कॉल से जानकारी लेनी चाही। मोबाइल नंबर बंद होने की वजह से परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। जिसके बाद अहले सुबह गोली मारकर हत्या की जानकारी परिजनों को लगी। जिसके बाद घटनास्थल पर परिजन पहुंचें शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

चूड़ी व्यापारी की हत्या –

बहरहाल, पुलिस जांच परताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। वहीं नासिर की प्रेमिका संविदा खातुन को थाने पर बुलाया गया है। उससे पुछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है संविदा के आस परोस मे पुछताछ हुई जिसमें महिला से अवैध संबंध की बात सामने आई है। फिलहाल मोटरसाइकिल गायब पता लगाया जा रहा है। अवैध संबंध में चूड़ी व्यापारी की हत्या की आशंका है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...