पूर्णिया : पूर्णिया में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक हार्डवेयर व्यापारी गोपाल यादूका को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भवानीपुर थाना के भवानीपुर बाजार की है। घटना के बावत मृतक गोपाल यादूका के भाई विमल यादूका ने कहा कि उनका जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। कुछ माफिया फर्जी तरीके से उसकी जमीन को म्यूटेशन करवा लिया था। इसको लेकर उनके भाई ने शिकायत किया था। इस वजह से अपराधियों ने उनकी हत्या कर दिया है। अपराधियों ने उनकी कनपटी में गोली मारी। आनन-फानन में उन्हें जीएमसीएच लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घर के पास बैठे थे तो फायरिंग की आवाज आई – प्रत्यक्षदर्शी
वहीं प्रत्यक्षदर्शी कन्हैया यादुका ने कहा कि वह अपने घर के पास बैठे थे। फायरिंग की आवाज हुई। पहले तो उसने समझा कि गाड़ी का टायर फटा है। लेकिन जब बाहर निकले तो देखा की बाइक सवार दो युवक गोपाल यादुका को गोली मार कर वहां से भाग रहा था। हालांकि उन्हें पहचान नहीं पाया। वहीं भाई आनंद यादुका ने कहा कि गोपाल यादुका हार्डवेयर का व्यवसाय करता था। कुछ लोगों ने उनके करोड़ों रुपए की जमीन को हेराफेरी कर फर्जी म्यूटेशन करवा लिया था। इस वजह से उनकी हत्या की गई है।
घटनास्थल पर पहुंच पूर्णिया एसपी
घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद पप्पू यादव पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से मिले। साथ ही उन्होंने पूर्णिया पुलिस जल्द से जल्द अपराधीयों को गिरफ्तार करे। दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़े : बाइक सवार परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
श्याम नंदन की रिपोर्ट
Highlights


















