Bank Holiday: जुलाई में कितने दिन रहेंगे बैंक बंद, जानिए…

Bank Holiday: जुलाई महीने में भी बैंक ग्राहकों को छुट्टियों के कारण असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जून की तरह जुलाई में भी कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कारणों से हैं, जिनमें राष्ट्रीय पर्व, क्षेत्रीय पर्व, दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल एक बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को शामिल किया जाता है। बैंक से जुड़े किसी भी जरूरी काम के लिए बाहर निकलने से पहले इस लिस्ट पर जरूर नजर डालें।

Best GPS in India

Bank Holiday: जुलाई 2025 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 3 जुलाई (गुरुवार) – त्रिपुरा में खर्ची पूजा के कारण बैंक बंद
  • 5 जुलाई (शनिवार) – जम्मू और श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन
  • 6 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार, सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 13 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 14 जुलाई (सोमवार) – मेघालय में बेह दीनखलाम पर्व
  • 16 जुलाई (बुधवार) – उत्तराखंड में हरेला पर्व
  • 17 जुलाई (गुरुवार) – मेघालय में यू तिरोत सिंग दिवस
  • 19 जुलाई (शनिवार) – त्रिपुरा में केर पूजा
  • 20 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 27 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 28 जुलाई (सोमवार) – सिक्किम में द्रुक्पा त्शे-जी पर्व

Bank Holiday: ऑनलाइन सर्विसेज रहेंगी चालू

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई जैसी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करती रहेंगी। इससे ग्राहकों को फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, खाते की जानकारी जैसे कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। वहीं जुलाई में बैंकिंग से जुड़ी कोई भी योजना बनाते समय ऊपर दी गई छुट्टियों की लिस्ट का ध्यान रखें ताकि आपको असुविधा न हो।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...