Advertisment

Property दखल करने पहुंचे बैंक के अधिकारी, लोगों ने कहा मामला कोर्ट में लंबित

गया: गया में स्टेट बैंक के अधिकारी एक मकान का दखल कब्जा करने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां लोगों ने उनका विरोध किया। मामले में लोगों ने कहा कि जब मामला हाई कोर्ट में है तो फिर बीच में इस तरह की कार्रवाई किस आधार पर की जा रही है। बैंक के अधिकारियों ने लोगों के साथ बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की जिसके बाद लोगो ने बताया कि अखौरी गोपाल जो कि हमारे नाना थे ने बैंक से लोन लिया था।

उन्होंने करीब 4.5 करोड़ रूपये बैंक को चुकाया लेकिन कुछ रूपये अभी बच गया था। जिसके बाद बैंक ने क़ानूनी कार्रवाई की मामला अभी हाई कोर्ट में है। आगामी 9 जुलाई को मामले में सुनवाई होनी है। लोगों ने बताया कि उनलोगों का शेयर मकान में मजह 4 प्रतिशत का है। लोगों ने बैंक के अधिकारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया और कहा कि बैंक अधिकारियों ने पैसे लेकर प्रॉपर्टी बेच दिया। अब वे गया के एक बड़े व्यवसायी के इशारे पर काम कर रहे हैं और मामला कोर्ट में लंबित रहने के बावजूद इस तरह से दखल करने के लिए पहुंचे हैं।

हमलोगों ने बैंक से अभी कोर्ट में सुनवाई होने तक का वक्त माँगा है। वहीं बैंक के अधिकारी ने बताया कि हम लोग यहां दखल कब्जे के लिए आए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि मामला कोर्ट में लंबित है। हम लोग पूरे मामले को देख रहे हैं। वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gaya में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर आरोपी ने शव टांग दिया था पेड़ से, 2 गिरफ्तार

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Property Property Property

Property

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...