इंडसइंड बैंक मैनेजर पर लगा करोड़ों रुपये के गबन का आरोप

NAVADA: नवादा में इंडसइंड बैंक के मैनेजर रवि गुप्ता पर करोड़ों रुपये के गबन कर फरार होने का आरोप लगा है. बैंक के लीगल मैनेजर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक मिले 20 आवेदनों की जांच की जा रही है.

jaanch adhikaari 22Scope News
नवादा के इंडसइंड बैंक में गबन मामले की जानकारी देते लीगल मैनेजर.

20 आवेदनों की हो रही जांच


बताया जा रहा है कि इंडसइंड बैंक से लगभग 20 लोगों ने लोन पर वाहन लिया था. हालांकि अब मामले की जांच की जाएगी तो करोड़ों रुपया गबन का भी मामला सामने आ सकता है. पटना से पहुंचे लीगल मैनेजर ने बताया कि 20 आवेदन आया है लगभग 20 लाख रुपया गबन का मामला भी सामने आ रहा है.

धीरे-धीरे आवेदन आने का सिलसिला जारी है. बैंक से एनओसी की मांग की गई लेकिन बैंक मैनेजर इसको लेकर टाल मटोल करने लगे और एक दिन मैनेजर बैंक छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद ग्राहकों में हड़कंप मच गया और किसी भी ग्राहकों को एनओसी प्राप्त नहीं हुआ. ऋणधारी संतोष सिंह से 40 हजार, रामजी यादव से 22 हजार और श्यामसुंदर चौधरी से 54 हजार राहुल कुमार का 375000 आदि कई कि लोगों का इसी तरह पैसा लेकर मैनेजर फरार हो गए. सभी लोगों ने इसकी शिकायत लीगल मैनेजर को किया है.

बैंक मैनेजर ने निजी खाते में मंगाए ग्राहकों से पैसे


इंडसइंड बैंक के लीगल मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि

ऋणधारियों की शिकायत के बाद पटना से जांच के लिए

उन्हें भेजा गया है. मामले की शुरुआती जांच में पता चल रहा है

कि बैंक मैनेजर रवि गुप्ता द्वारा निजी खाते में सभी

ऋणधारियों से रुपए मंगा लिया गया और उन्हें फ़र्जी रसीद थमा दी गई.

फिलहाल बैंक मैनेजर फरार है जांच के बाद आरोपी

बैंक मैनेजर पर गबन करने वाले बैंक मैनेजर के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...