Banka में मंत्री जयंत राज ने बाबा साहब की प्रतिमा का किया अनावरण

बांका: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने बांका के कुल्हड़िया गांव में बाबा बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जयंत राज ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब वे विधायक के रूप में निर्वाचित हुए थे तब विरोधियों ने कहा था कि विधायक बन कर क्या करेगा। उन्होंने कहा कि विधायक बन्ने के बाद हमने अमरपुर और शंभुगंज क्षेत्र में किसानों की सिंचाई की समस्या को खत्म किया।

इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों को कहा कि बहुत लोग आयेंगे और कई प्रलोभन भी देंगे। लेकिन मेरे कामों को देख कर आप उचित निर्णय लीजियेगा। हमने अमरपुर के विकास के लिए कई काम किये हैं और अभी भी बहुत कुछ बाकि है जो हम लगातार कर रहे हैं। आपके वोटों का ही नतीजा है बायपास, रजिस्ट्री ऑफिस। हमारी सरकार ने 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य रखा था लेकिन आज हमारी सरकार 12 लाख लोगों को रोजगार देने के लिए काम कर रही है। बिहार में अगर बाबा साहब के सिद्धांतों पर सबसे अधिक कोई चलने वाला व्यक्ति है तो वह हमारे नेता नीतीश कुमार हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     Jehanabad में लोगों को दिया जा रहा सड़ा चावल, विधायक ने निरीक्षण के बाद कहा…

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka Banka Banka

Banka

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...