Banka: युवाओं ने 2 क्विंटल 35 किलो चावल से बनाई भगवान श्रीराम की भव्य आकृति

Banka. कल अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले बांका में युवाओं ने 2 क्विंटल 35 किलो चावल से भगवान श्रीराम की भव्य आकृति बनाई है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। वहीं 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूमधाम से तैयारी की जा रही है।

रविवार को बांका के महारानी परिसर में युवाओं की टोली ने दो कुंतल 35 किलो चावल से भगवान श्री राम की आकृति बनाई। रामलाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे बांका शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देखकर लग रहा है कि मानो दिवाली हो। पूरे शहर को डिजिटल लाइट से सजाया गया है। 22 जनवरी को मंदिरों से लेकर घर-घर दीप जलाया जाएगा। इसको लेकर जय श्री राम के नारों से पूरा जिला भक्तिमय बना हुआ है।

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बांका शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। इसी खुशी में शहर के एक दर्जन युवाओं ने 2 क्विंटल 35 किलो चावल से भगवान श्रीराम की आकृति बनाई है। यह आकृति देखने में काफी मनमोहक लग रही है।

22 जनवरी को इस आकृति पर पुष्प अभिषेक किया जाएगा। इस आकृति को बनाने में रोहित सिंह, निशा शर्मा, रूपक सिंह, पुनीत झा, ब्रजेश कुमार, प्रशांत सिंह सहित अन्य युवा शामिल हैं।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...