झारखण्ड में 3 करोड़ कोविड डोज पूरे : बन्ना गुप्ता

रांची : झारखंड में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच एक राहत वाली खबर को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट किया हैं. अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ‘राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर शेयर कर रहा हूँ. झारखंड ने 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया हैं’.

banna twwet 22Scope News

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में 3 करोड़ 52 हजार 1 सौ 83 डोज हो गए हैं. इसमें पहला डोज 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 4 सौ 12 और दूसरा डोज 1 करोड़ 13 लाख 70 हजार 7 सौ 71 हैं. उन्होंने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अभियान में जरूर हिस्सा लें. जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नही लिया है वे अविलंब सरकार द्वारा निर्धारित टीका केंद्र में जाकर टीका ले और जिन्होंने पहला डोज ले लिया है और समय दूसरा डोज का हो गया है वे भी जल्द से दूसरा डोज ले ले. गौरतलब हैं कि राज्य में 5 अगस्त 2021 को 1 करोड़ डोज, 24 अक्टूबर 2021 को 2 करोड़ डोज, 20 दिसंबर 2021 को 1 करोड़ लोगों को दोनों डोज और 3 जनवरी 2022 को 3 करोड़ डोज का टीकाकरण पूरा किया गया है. सीमित संसाधन में भी सरकार ने 11 माह और 17 दिन में इस आंकड़े को प्राप्त किया है, जबकि शुरुआत के दिनों में झारखंड को कम मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही थीं.

रिपोर्ट : मदन

अब 12 मशीन से होगी जमशेदपुर की साफ-सफाई, मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया उद्घाटन

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Child Marriage Free Jharkhand Campaign: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज,...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign, गिरिडीह: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Delimitation Democratic Representation: परिसीमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन,...

Delimitation Democratic Representation, गिरिडीह: परिसीमन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया...

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...