आईएचएम में 78 लोगों को लगा बूस्टर डोज

रांची : आईएचएम में सोमवार को बूस्टर डोज के लिए शिविर लगाया गया. जिसमें 78 लोगों को टीका लगा.

टीकाकरण शिविर रेफेरल हॉस्पिटल, मांडर के चिकत्सा प्रभारी डॉ. किशोर कुल्लू

एवं मांडर ब्लॉक के बीडीओ सुलेमान भंडारिया के सौजन्य से आयोजित की गई.

इस दौरान संस्थान के 18 से 60 उम्र के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर, कार्यालय कर्मचारी,

छात्र-छात्राएं एवं सुरक्षा गार्ड सहित कुल 78 लोगों को कोविड के कोविशिल्ड बूस्टर डोज लगाया गया.

संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने रेफरल हॉस्पिटल मांडर एवं

बीडीओ ने इस लाभदायिक एवं सराहनीय कदम के लिए आभार व्यक्त किया.

साथ ही बताया कि आने वाले समय में भी कैंप लगाने का अनुरोध किया.

जिससे सभी जरूरतमंद लोगों को वैक्सीन आसानी से उपलब्ध हो सके.

bustar doze1 22Scope News

सरकार ने बदले नियम

बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने बूस्टर डोज लगाने के नियम बदल दिए हैं.

बूस्टर डोज अब 9 की जगह 6 महीने बाद ही लगवा सकेंगे. अगर आपने दूसरा डोज ले लिया है तो अब आपको बूस्टर डोज के लिए 9 महीने की जगह 6 महीने या 26 हफ्ते इंतजार करना होगा. सरकार की ओर से कहा गया कि 18 से 59 वर्ष के सभी लोगों को अब 9 महीने के बजाय 6 महीने बाद बूस्टर डोज दी जाएगी. टीकाकरण पर सरकार की सलाहकार संस्था-नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) ने दूसरे और बूस्टर डोज के बीच के अंतर को कम करने की सिफारिश की थी.

12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी टीके लगाने की सिफारिश

इसके अलावा NTAGI ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी टीके लगाने की सिफारिशें दी हैं. NTAGI के सूत्रों ने कहा कि 12-17 आयु वर्ग में कम टीके लग रहे हैं, वे इसमें सुधार के पक्ष में हैं. इस आयु वर्ग के लोगों को 12 वर्ष की आयु वर्ग वालों की तुलना में ज्यादा खतरा है. बूस्टर के रूप में CORBEVAX के उपयोग पर NTAGI की ओर से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है.

6 महीने या 26 सप्ताह इंतजार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और एडमिनिस्ट्रेशन को लिखे पत्र में कहा, प्राइवेट कोविड टीकाकरण केंद्रों (CVCs) में दूसरी खुराक की तारीख से 6 महीने या 26 सप्ताह पूरे होने के बाद 18-59 वर्ष के सभी लोग बूस्टर डोज ले सकते हैं.

इन्हें मुफ्त में दी जाएगी खुराक

पत्र में कहा गया कि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दूसरे डोज के 6 महीने या 26 सप्ताह पूरा होने के बाद मुफ्त में दी जाएगी.

बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए अभी तक बूस्टर डोज लेने के लिए 9 महीने का इंतजार करना होता था. लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद जिन्होंने दूसरा डोज ले लिया है, वे डोज लेने की तारीख से छह महीने बाद बूस्टर डोज लगवा सकते हैं.

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...