Bar Council Election 2026: झारखंड स्टेट बार काउंसिल Election 2026 की अधिसूचना जारी, 12 मार्च को होगा मतदान

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 31 की अधिसूचना जारी। 23 सदस्यों के लिए मतदान 12 मार्च को, महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित।


Bar Council Election 2026 रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने वर्ष 2026 से 2031 के कार्यकाल के लिए बार काउंसिल चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और हाइ पावर इलेक्शन कमेटी की स्वीकृति के बाद कराए जा रहे हैं। अधिसूचना के अनुसार कुल 25 सदस्यों में से 23 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा, जबकि दो सदस्य सह नामांकन के माध्यम से चुने जाएंगे।

Bar Council Election 2026:मतदाता सूची से लेकर नामांकन तक पूरा कार्यक्रम तय

चुनाव कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 से 27 जनवरी तक मतदाता सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद तीन फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
नामांकन प्रक्रिया 10 और 11 फरवरी को होगी। 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 14 फरवरी को उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होगी। उम्मीदवार 17 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे और 18 फरवरी को अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।


Key Highlights

बार काउंसिल चुनाव 2026 31 की अधिसूचना जारी

23 सदस्यों के लिए होगा चुनाव, दो सह नामांकन से

20 जनवरी को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी

12 मार्च को पूरे राज्य में मतदान

महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व, पांच सीटें आरक्षित


Bar Council Election 2026:12 मार्च को होगा मतदान, समय तय

बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान 12 मार्च को सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक राज्य के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा। मतगणना की तिथि और स्थान का निर्णय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बाद में घोषित किया जाएगा। यह चुनाव Bar Council of India के दिशा निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा।

Bar Council Election 2026:महिलाओं को 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

झारखंड स्टेट बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इसके तहत पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी, जिससे अधिवक्ता समुदाय में महिला भागीदारी को बढ़ावा मिल सके।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...