Jharia Breaking: धनसार क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर हुई झड़प में बीसीसीएल कर्मियों पर जानलेवा हमला और फिर…..

Jharia Breaking झरीया:  वर्चस्व की लड़ाई अक्सर भयावह रूप धारण करने में देर नहीं लगाती। इसी कड़ी में, बीते शनिवार को धनसार थाना अंतर्गत विश्वकर्मा प्रोजेक्ट परिसर में करीब 40 असामाजिक तत्वों ने हाजिरी घर के पास बीसीसीएल के कर्मियों पर लाठी-डंडे से भीषण हमला किया। इस हमले में ड्रिल हेल्पर देवेंद्र रावत और काटा बाबू दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, लाठी-डंडे से लैस हमलावर वहां पहुंचते ही देवेंद्र रावत के सिर पर जोरदार प्रहार करने लगे, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। इसके तुरंत बाद हमलावरों ने दीपक कुमार को निर्ममता से पीटा। हमले के बाद देवेंद्र रावत के सिर में 7-8 टांके लगे जबकि दीपक कुमार भी बुरी तरह ज़ख्मी हुए।

Jharia Breaking

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीसीसीएल प्रबंधन की मदद से दोनों घायलों को किसी तरह धनबाद सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है।

प्रोजेक्ट के फोरमैन इंचार्ज कुंवर सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक हमलावरों का एक समूह काटा (खनन क्षेत्र) के पास पहुँचा और उन्होंने बिना कुछ कहे देवेंद्र रावत और दीपक कुमार पर लाठी-डंडे से हमला शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर वहाँ से फरार हो गए।

इस घटना की सूचना धनसार थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...