Dengue मच्छर से रहे सावधान, नहीं तो जा सकती है जान…

Health Update : मॉनसून का सीजन आ चुका है। इसके साथ ही जोरदार बारिश भी शुरु हो चुकी है। बारिश अपने साथ बिमारियों का पिटारा भी लेकर आती है। जून से नवंबर माह के बीच में डेंगू (Dengue) के मच्छर की आस पास पनपने की काफी संभावना रहती है, ऐसे में इससे बचना काफी आवश्यक है नहीं तो परिणाम में मौत का दरवाजा भी देखने मिल सकता है। डेंगू मच्छर की आयु केवल 21 दिन की होती है लेकिन उस दरमियान वह किसी इंसान के मौत का कारण भी बन सकता है।

Dengue : साफ वातावरण में रहना चाहिए

डेंगू के कुछ चेतावनी संकेत है जिसमें से गंभीर पेट दर्द, लगातार उल्टी, थकान और बेचैनी, सांस लेने में कठिनाई और नाक से खून आना भी शामिल है। डेंगू (Dengue) से बचने का सबसे सरल उपाय है। पूरी ढकी हुई वस्त्र पहनना, साफ वातावरण में रहना और लोशन का प्रयोग करना जिसमें Deet, Picaridin या IR3535 का मिश्रण हो। डेंगू बुखार का कोई सटीक उपाय नहीं है लेकिन अगर कोई इंसान इससे जूझ रहा है तो उसे तुरंत ही डॉक्टर का रुख करना चाहिए।

इसके साथ ही दर्द निवारक दवाएं, तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन और आराम करना चाहिए। फेलिक्स अस्पताल, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक ने बताया कि डेंगू बुखार (Dengue Fever) का रोग जल्दी डायबिटीज, हाइ ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल मरीजों में फैलती है, ऐसे में मरीजों को सावधानी बरतनी काफी जरुरी हो जाती है। इस बीमारी से लड़ने के लिए सही समय पर सही इलाज कराना बहुत जरूरी है अन्यथा यह विकराल रूप धारण कर सकता है।

खुशी की रिपोर्ट—

Jharkhand Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक, वेतन विसंगति...

 झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। वेतन विसंगति दूर करने के लिए कमेटी, JPSC पुनर्गठन और खनन व्यवस्था पर...

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...