Advertisment

दिल्ली जाने से पहले अमर बावरी ने कराया कोरोना टेस्ट, निकला पॉजिटिव, फिर…

बोकारो : चंदनकियारी के भाजपा विधायक अमर कुमार बावरी ने 9 अगस्त को दिल्ली जाने से पहले कोविड टेस्ट कराया। क्योंकि उन्हें दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत करनी थी। उन्होंने RTPCR जांच कराए। दिल्ली पहुंचने के बाद बोकारो सिविल सर्जन के माध्यम से सूचना मिली कि वे करोना पॉजिटिव हो गए। उसके बाद अमर बावरी भजपा नेताओं से बिना मिले दिल्ली से वापस रांची लौट आए।

रांची पहुंचने के बाद उन्होंने दूसरी बार RTPCR जांच कराए। जांच के बाद पता चला कि रिपोर्ट निगेटिव है। उसके बाद गुस्से से लाल अमर बावरी ने बोकारो के सिविल सर्जन से बात की और पैथोलॉजी लैब पर उचित कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार बना दिया जाता है। हम मानसिक प्रताड़ना के शिकार हो गए।

बता दें कि पिछले महीने लाल पैथलैब ने हटिया विधाक नवीन जायसवाल की भी रिपोर्ट को पॉजिटिव बता दिया था। लेकिन जैसे ही वह दूसरे लैब से जांच कराए तो रिपोर्ट निगेटिव निकला।

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...