Before The Commencement Of Parliament Budget Session : पीएम मोदी बोले – विपक्ष ने ढाई घंटे तक देश के प्रधानमंत्री का गला घोंटने का काम किया

डिजीटल डेस्क : Before The Commencement Of Parliament Budget Session – पीएम मोदी बोले – विपक्ष ने ढाई घंटे तक देश के प्रधानमंत्री का गला घोंटने का काम किया। अपने तीसरे कार्यकाल के दूसरा संसद सत्र के सोमवार को शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया से मुखातिब होकर विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने पहले सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि नई संसद के गठन होने के बाद जो पहला सत्र था। देश की 140 करोड़ लोगों ने बहुमत के साथ जिस सरकार को सेवा करने का आदेश किया उसकी आवाज को कुचलने का अलोकतांत्रिक कोशिश हुई। ढाई घंटे तक देश के प्रधानमंत्री का गला घोंटने का, उनकी आवाज को रोकने और दबाने का लोकतांत्रिक परंपराओं में कोई स्थान नहीं हो सकता। पीएम ने विपक्ष पर इशारा करते हुए कहा कि इसका उन लोगों को कोई पश्चाताप तक नहीं है और न ही दिल में दर्द है।

पीएम की दो टूक – सदन दल के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है

पीएम मोदी ने कहा कि वह आग्रह पूर्वक कहते है कि देश की जनता ने उन्हें देश के लिए भेजा है न कि किसी दल के लिए भेजा है। सदन दल के लिए नहीं बल्कि सदन देश के लिए है। पीएम ने कहा कि पिछले सत्र में विपक्षी दलों ने कोशिश की कि मैं संसद में बोल न सकूं, लोकतंत्र में ऐसी रणनीति का कोई स्थान नहीं है। पीएम ने कुछ दलों की नकारात्मक राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने संसद के समय का उपयोग अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए किया। इसके आगे पीएम ने कहा कि देश को नकारात्मकता को जरूरत नहीं, देश को विकास को विचारधारा के हिसाब से आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने फैसला दे दिया है। ऐसे में वह सभी राजनीतिक दलों से अपील करते है कि वो सभी अगले पांच साल तक देश के लिए साथ मिलकर लड़ें।

पीएम बोले – इस बार का बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट

पीएम ने आगे कहा कि बजट सत्र हमारे लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। पीएम ने कहा कि सरकार का बजट अगले पांच साल के लिए हमारी यात्रा की दिशा तय करेगा और विकसित भारत के लिए मजबूत आधारशिला रखेगा। उन्होंने कहा कि 60 साल बाद कोई सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है। सरकार ने जो गारंटी दी हैं, उन्हें पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल हम जो बजट पेश करेंगे, वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। हमें 5 साल का जो अवसर मिला है, ये बजट हमारे उन पांच साल की दिशा तय करेगा। ये बजट 2047 के विकसित भारत के सपने मजबूत देने वाला होगा। हर देशवासी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश है। गत 3 वर्षों में लगातार 8 प्रतिशत ग्रोथ के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत को लेकर सकारात्मकता बढ़ रही है, निवेश चरम पर है, ये अपने आप में भारत की विकास यात्रा का अहम पड़ाव है।

बजट सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी मीडिया से मुुखातिब होते हुए।
बजट सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी मीडिया से मुुखातिब होते हुए।

सभी सांसदों से किया खास अनुरोध- पार्टी लाइन से ऊपर उठकर देश के लिए समर्पित हों

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश के सभी सांसदों से अनुरोध करना चाहता हूं कि गत जनवरी से लेकर अब तक हमें जितना संघर्ष करना था। किसी ने राह दिखाने का प्रयास किया। किसी ने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन अब वो दौर खत्म हो चुका है, जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। मैं सभी दलों से कहना चाहता हूं कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर देश के लिए खुद को समर्पित करें और संसद के इस गरिमामय मंच का अगले 4.5 साल तक उपयोग करें। जनवरी 2029 के चुनावी साल में आप कोई भी खेल खेल लें, लेकिन तब तक हमें किसानों, युवाओं और देश के सशक्तिकरण के लिए अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों ने हमें यहां देश के लिए भेजा है, दल के लिए नहीं भेजा है। ये सदन दल के लिए नहीं, देश के लिए है। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी सांसद पूरी तैयारी के साथ चर्चा को समृद्ध करें, कितने ही विरुद्ध विचार होंगे। देश को नकारात्मकता की जरूरत नहीं है बल्कि देश को प्रगति की विचारधारा से आगे बढ़ाना है। हम लोकतंत्र के इस मंदिर से भारत की सामान्य मानविकी की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...