Breaking : सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी…

Breaking

Desk : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने आज दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हालचाल जाना। बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली में चल रहा है, जहां उनके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Breaking : सीएम हेमंत सोरेन से ली शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी

Breaking : सीएम से मुलाकात के दौरान सांसद मनीष जायसवाल
Breaking : सीएम से मुलाकात के दौरान सांसद मनीष जायसवाल

सांसद जायसवाल ने शिबू सोरेन की कुशलता की पूरी जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी प्राप्त की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड की राजनीति के शिखर पुरुष हैं, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज और राज्य की अस्मिता के लिए जीवन भर संघर्ष किया है।

ईश्वर से प्रार्थना करते हुए जायसवाल ने कहा, “गुरुजी शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों, यही मेरी हार्दिक कामना है। उनका मार्गदर्शन झारखंड को आगे ले जाने में सदैव उपयोगी रहेगा।”

 

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...